Ashes 2023: Jonny Bairstow के विवादित रन-आउट के बाद वायरल हुआ MS Dhoni का सालों पुराना वीडियो
क्या ऑस्ट्रेलिया ने जॉनी बेयरस्टो को इस तरह से आउट करना चाहिए था?
अद्यतन - Jul 3, 2023 4:36 pm

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज Jonny Bairstow के लॉर्ड्स में दूसरे एशेज 2023 टेस्ट में विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच क्रिकेट भावना को लेकर फिर से तीखी बहस छिड़ गई है।
दरअसल, 2 जुलाई को लॉर्ड्स में दूसरे एशेज 2023 टेस्ट के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो को रन आउट करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर हंगामा खड़ा हो गया है। यह घटना तब घटी जब इंग्लैंड के दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने गेंद को ‘डेड’ मानकर क्रीज के बाहर निकलने का फैसला किया, तभी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स केरी ने डायरेक्ट हिट से बेल्स उखाड़ दीं, और उन्हें रन आउट कर दिया।
Jonny Bairstow के विवादित रन-आउट पर सामने आया MS Dhoni का पुराना वीडियो
एक तरफ जहां क्रिकेट जगत इस बात को लेकर उलझा हुआ है कि क्या ऑस्ट्रेलिया ने जॉनी बेयरस्टो को इस तरह से आउट करना चाहिए था, वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान ने साल 2011 में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के दौरान इसी तरह की रन-आउट अपील को वापस ले लिया था, नतीजन पहले से ही रन-आउट हो चुके इयान बेल को क्रीज पर लौटने का मौका मिला था।
यहां पढ़िए: बेयरस्टो के विवादित आउट पर मिचेल स्टार्क ने बोली ऐसी बात की इंग्लैंड को लग जाएगी मिर्ची
इयान बेल ने साल 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में 159 रन बनाए थे, लेकिन यह केवल एमएस धोनी के कारण संभव हो पाया था। इस टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक से पहले जब इयोन मोर्गन ने ईशांत शर्मा की गेंद को लेग साइड की ओर मारा, और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने गेंद का पीछा किया और उसे रोका और फिर गेंद उठाई और धोनी की ओर फेंकी और उन्होंने बेल्स उखाड़ दीं, क्योंकि दोनों बल्लेबाज क्रीज के बाहर खड़े चर्चा कर रहे थे बिना यह जांचे बिना कि यह चौका है या नहीं।
MS Dhoni के कारण मिला था इयान बेल को जीवनदान
जिसके बाद अंपायरों ने जांचा यह यह चौका था या नहीं, और फिर इयान बेल को रन-आउट दे दिया गया। टी ब्रेक के बाद ड्रेसिंग रूम में काफी बहस हुई, और फिर इंग्लैंड के फैंस ने भारतीय क्रिकेट टीम को काफी स्लेज किया, जिसके बाद एमएस धोनी ने अपनी अपील वापस ले ली, और दोनों बल्लेबाज बैटिंग करने लौटे। हालांकि, भारत यह टेस्ट 319 रनों से हार गया, लेकिन धोनी ने उस इंग्लैंड दौरे पर अपने स्पेशल गेस्चर के लिए ‘आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड’ जीता था।
यहां देखिए वो वायरल वीडियो:
— Alter EGO | Sanju (@me_sanjureddy) July 2, 2023
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें