Ashes 2025-26: अगर पर्थ टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर होते हैं, तो मैच इंग्लैंड के पक्ष में होगा: हैरी ब्रूक
21 नवंबर 2025 को पर्थ में खेला जाएगा एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2025 11:23 पूर्वाह्न

इंग्लैंड के नए-नवेले कप्तान हैरी ब्रूक ने हाल में ही एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को लेकर अपना पक्ष रखा है। ब्रूक ने कहा है कि अगर पर्थ टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर होते हैं, तो यह मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में जा सकता है।
गौरतलब है कि 26 वर्षीय ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है और 30 टेस्ट मैचों में 57.55 की औसत से 2820 रन बनाए हैं। हालाँकि, उनकी सबसे बड़ी चुनौती अभी बाकी है, क्योंकि पूर्व विश्व टेस्ट चैंपियन ने उनके लिए खास योजनाएँ बनाई होंगी।
साथ ही इस बात की संभावना है कि इस समय इंजरी से रिकवरी कर रहे कमिंस, एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर भी हो जाएं। इन खबरों के बीच हैरी ब्रूक ने अपना पक्ष रखा है।
हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान
टोयोटा के साथ साझेदारी में पीसीए अवाॅर्ड सेरेमनी में हैरी ब्रूक ने कहा- वह (पैट कमिंस) एक अद्भुत गेंदबाज हैं और कई सालों से हैं। वह तेज गति और स्किल के साथ गेंदबाजी करते हैं। पहले मैच में उनके टीम से बाहर होने के बाद, जैसा कि हमने देखा है, उम्मीद है कि यह हमारे पक्ष में होगा, लेकिन हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते हैं।
ब्रूक ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूँ। मुझे पता है कि यह एक बड़ी बात है, लेकिन मैं अभी भी उस भारत सीरीज को भूलने की कोशिश कर रहा हूँ। उसका हिस्सा होना बहुत अच्छा था, 25 में से 25 दिन खेलना बहुत बड़ी बात थी। वह अब तक की सबसे रोमांचक सीरीज थी जिसका मैंने हिस्सा रहा हूँ। अगर एशेज उससे भी ज्यादा हो जाए, तो मुझे बहुत खुशी होगी।
एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बैथेल, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, मार्क वुड।