ENG vs AUS आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा England vs Australia के बीच का मैच?

ENG vs AUS , Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 16 जून से खेला जाएगा।

England Test Team (Photo Source: Twitter)
England Test Team (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बहुचर्चित एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जून से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड भी इस वक्त टेस्ट फॉर्मेट में बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैक्कुल की रणनीतियों के चलते शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। इंग्लैंड ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ घर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जिसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में शुरूआत से भारत पर दबदबा कायम किया था। भारत ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत दर्ज की। दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आएगी।

(ENG vs AUS) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट मैच

दिन और समय- 16 जून से 20 जून दोपहर 3ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- एजबेस्टन

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिवएप

(ENG vs AUS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एजबेस्टन की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती है। गति और उछाल के कारण तेज गेंदबाज विशेष रूप से अधिक मदद ले सकेंगे। वे गेंद को स्विंग कराने और बल्लेबाजों को परेशानी में डालने में ध्यान देंगे। जबकि बल्लेबाजों को स्विंग का मुकाबला करने के तरीके के बारे में सोचना होगा। टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन है।

(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड:

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 356 मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 150 और इंग्लैंड ने 110 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 96 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वॉड:

इंग्लैंड (England):

बेन डकेट, जैक क्रॉर्ली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन, डेनियल लॉरेंस, जोश टंग, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, टॉड मर्फी, जोश इंग्लिश, मेट रेनशॉ, मार्कस हैरिस

(ENG vs AUS) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

इंग्लैंड (England):

जो रूट, ओली पोप, जैक क्रॉर्ली, मोइन अली, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिनसन

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन

(ENG vs AUS Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

स्टीव स्मिथ:

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 34 रनों की पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

स्टुअर्ट ब्रॉड:

आयरलैंड के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किया था। स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp