India’s 3 most successful bowling pairs in Test cricket- टेस्ट क्रिकेट में भारत की तीन सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ियां
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 138 मैचों में 1039 विकेट लिए हैं।
अद्यतन - जनवरी 25, 2024 6:08 अपराह्न

India’s 3 most successful bowling pairs in Test cricket-क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजी फैंस को ज्यादा आकर्षित करती है, लेकिन गेंदबाजी सारा गेम पलटने का काम करती है। अगर बल्लेबाज इस खेल के पोस्टर बॉय है तो गेंदबाज इस खेल को दर्शाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में जब दो गेंदबाजों की जोड़ी खेल में आती है तो सारा दृश्य ही अलग हो जाता है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हमने कई ऐसी जोड़ियां देखी है जिन्होंने पासा पलटने का काम किया है और इतिहास रचा है।
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 138 मैचों में 1039 विकेट लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने 104 मैचों में 1001 विकेट लिए हैं। आज हम आपको भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के तीन सफल गेंदबाजी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं।
India’s 3 most successful bowling pairs in Test cricket- टेस्ट क्रिकेट में भारत की तीन सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ियां
3. हरभजन सिंह और जहीर खान (59 मैच में 474 विकेट)

हरभजन सिंह और जहीर खान की जोड़ी ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है। 2011 वर्ल्ड कप में दोनों की जोड़ी का प्रदर्शन कमाल का था। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में भी दोनों की जोड़ी ने तहलका मचाया था। 59 मैचों में हरभजन सिंह और जहीर खान ने मिलकर 474 विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह ने 268 और जहीर खान ने 206 विकेट अपने नाम किए हैं। हरभजन सिंह और जहीर खान की जोड़ी ने 8.03 के औसत से हर मैच में विकेट लिए हैं।