एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर
एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - Aug 11, 2023 1:34 pm

30 अगस्त से एशिया कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। तमाम लोग इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
बता दें, एशिया कप 2023 को जीतने की भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि हालिया प्रदर्शन इन तीनों ही टीमों का काफी अच्छा रहा है।
भारतीय टीम की बात की जाए तो हालिया समय में कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है लेकिन उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको एशिया कप 2023 में आराम दिया जा सकता है क्योंकि इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में खेला जाना है और टीम मैनेजमेंट यही चाहेगी कि इन खिलाड़ियों को उससे पहले कोई भी चोट ना लगे।
5- संजू सैमसन

संजू सैमसन की भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। जब भी किसी सीरीज के लिए या बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जाती है तब तमाम लोग यही दुआ कर रहे होते हैं कि इस युवा खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाए।
संजू सैमसन का प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में अभी तक काफी अच्छा रहा है। उनको ज्यादा मौके तो नहीं मिले हैं लेकिन जितने भी मिले हैं उसमें उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की है। हालांकि हालिया समय में विकेटकीपर के रूप में इशान किशन काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह भी है कि अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल भी अपनी चोट से पूरी तरह से उभर चुके हैं और इसी वजह से संजू सैमसन को एशिया कप 2023 की भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।