Asia Cup 2023: पांच खिलाड़ी जो प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो एशिया कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं।
अद्यतन - सितम्बर 14, 2023 6:42 अपराह्न
3- मथीशा पथिराना

युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अभी तक कई लोगों का दिल जीता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यही कहा था कि अगर मथीशा पथिराना को मौका मिलेगा तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। एशिया कप 2023 में अभी तक इस युवा तेज गेंदबाज ने श्रीलंका की ओर से चार मुकाबले में 8 विकेट अपने नाम किए हैं।
मथीशा पथिराना के पास लगातार योर्कर फेंकने की क्षमता है। वो प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बनने का दम रखते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो