Asia Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; फैंस ने PCB और आइमा बेग को किया बुरी तरह ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; फैंस ने PCB और आइमा बेग को किया बुरी तरह ट्रोल

पाकिस्तान की मशहूर गायिका आइमा बेग और नेपाल की त्रिशला गुरुंग ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया।

Aima Baig and Trishala Gurung. (Image Source: Twitter)
Aima Baig and Trishala Gurung. (Image Source: Twitter)

Asia Cup 2023 का आगाज 30 अगस्त को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में एक ठंडी और सादी ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। पाकिस्तान की मशहूर गायिका आइमा बेग और नेपाल की त्रिशला गुरुंग ने ओपनिंग सेरेमनी में अपनी कला से फैंस को आकर्षित करने और माहौल बनाने की कोशिश की।

खैर, यह हो नहीं पाया, क्योंकि यह समारोह केवल 15 मिनट तक चला, और फैंस को एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को ट्रोल करने का मौका मिल गया। यह सेरेमनी पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2023 के पहले मैच से पहले हुई, जहां आइमा बेग और त्रिशला गुरुंग की जोड़ी मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में परफॉर्म करते हुए बेहद फीकी नजर आई।

एशिया कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में फैंस को नहीं आया मजा

आपको बता दें, आइमा बेग ने पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) एंथम गाई हैं लेकिन त्रिशला गुरुंग पाकिस्तानी फैंस के लिए नई गायिका हैं। इस बीच, क्रिकेट फैंस, खासकर पाकिस्तानी X पर एशिया कप 2023 की ओपनिंग समारोह पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए आइमा बेग और PCB को जमकर ट्रोल किया।

यहां देखिए फैंस की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/jawismm/status/1696821356380541087?

https://twitter.com/_hitler_didi_/status/1696846560532033890

https://twitter.com/Munsoor14183128/status/1696844263710200164

आपको बता दें, एशिया कप 2023 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है, और इस साल यह आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए ODI फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है।

यहां पढ़िए: PAK vs NEP: ‘नाम खराब कर रहे हैं..’- नेपाल के सामने फिसड्डी साबित हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

पाकिस्तान ग्रुप ए में नेपाल और भारत के साथ है, जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच, भारत बनाम पाकिस्तान, 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान टीम आज नेपाल को हराकर 2 बेहद अहम अंक हासिल करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?