Asia Cup 2023: Fan ने बाबर आजम से की Selfie की अपील, पाकिस्तानी कप्तान ने गुस्से में की गलत हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: Fan ने बाबर आजम से की Selfie की अपील, पाकिस्तानी कप्तान ने गुस्से में की गलत हरकत

रिजर्व डे का खेल भी शुरू हो चुका है और भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Babar Azam (Pic Source-Twitter)

10 सितंबर को बारिश की वजह से एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला टल गया था जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और तमाम फैंस काफी निराश हो गए थे। तमाम फैंस इस इस बात से काफी निराश थे कि एक बार फिर से उन्हें इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला पूरा देखने को नहीं मिलेगा हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ग्राउंड स्टाफ के एक मेंबर के ऊपर काफी गुस्सा हो गए जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है बाबर आजम जब ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे हैं तब वो व्यक्ति उन्हें फॉलो कर रहा है और सेल्फी लेने की मांग कर रहा है।

कुछ समय तक बाबर आजम ने उनको कुछ नहीं बोला और वो चुपचाप ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे लेकिन कुछ सेकेंड के बाद वो गुस्से से मुड़े और उन्होंने इशारा किया कि आप मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में भी आ जाएं। पाकिस्तान टीम के कप्तान उसे व्यक्ति से बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

यह रही वीडियो:

10 सितंबर को भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 49 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली थी। फिलहाल कोलंबो का मौसम साफ है लेकिन बारिश इस मैच में फिर से खलल डाल सकती है।

रिजर्व डे का खेल भी शुरू हो चुका है और भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। वो लगातार पाकिस्तान टीम के ऊपर दबाव डाल रही है। पाकिस्तान को इस मुकाबले में बड़ा स्कोर चेज करना पड़ सकता है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद केएल राहुल ने भी इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?