Asia Cup 2023: जानिए आगामी एशिया कप का शेड्यूल, स्क्वॉड, ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
आगामी एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका और पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 27, 2023 3:03 अपराह्न

एशिया कप के आगामी संस्करण का आगाज 30 अगस्त को पाकिस्तान बनाम नेपाल भिड़ंत के साथ मुल्तान में होने जा रहा है। आगामी Asia Cup 2023 को लेकर ACC, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच काफी ड्रामा चला, लेकिन अंत में सभी पक्षों ने यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका और पाकिस्तान में आयोजित किए जाने पर सहमति जाहिर की।
एशिया कप के आगामी संस्करण में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान छह टीमें हिस्सा ले रही है, और इसका फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 के आगाज से पहले टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जानकारी पर एक नजर डालिए।
यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: ‘फखर जमान कमजोरी कड़ी साबित हो सकते हैं’- पाकिस्तान टीम को लेकर बोले Aakash Chopra
एशिया कप 2023 2023 ग्रुप:
ग्रुप A |
ग्रुप B |
| भारत | श्रीलंका |
| पाकिस्तान | बांग्लादेश |
| नेपाल | अफगानिस्तान |
एशिया कप 2023 शेड्यूल:
| तारीख | दिन | मैच | समय | स्थान |
| 30-08-2023 | बुधवार | पाकिस्तान बनाम नेपाल | 1:30 PM IST | मुल्तान, पाकिस्तान |
| 31-08-2023 | गुरुवार | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
| 02-09-2023 | शनिवार | पाकिस्तान बनाम भारत | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
| 03-09-2023 | रविवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
| 04-09-2023 | सोमवार | भारत बनाम नेपाल | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
| 05-09-2023 | मंगलवार | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
| 06-09-2023 | बुधवार | A1 बनाम B2 | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
| 09-09-2023 | शनिवार | B1 बनाम B2 | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
| 10-09-2023 | रविवार | A1 बनाम A2 | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
| 12-09-2023 | मंगलवार | A2 बनाम B1 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
| 14-09-2023 | गुरुवार | A1 बनाम B1 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
| 15-09-2023 | शुक्रवार | A2 बनाम B2 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
| 17-09-2023 | रविवार | फाइनल | 1:30 PM IST | RPICS, कोलंबो |
एशिया कप 2023 फुल स्क्वॉड:
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
पाकिस्तान – बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
नेपाल – रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन साउद।
बांग्लादेश – शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन। नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम, तंजीम हसन साकिब।
अफगानिस्तान – टीम की घोषणा होना अभी बाकी है।
श्रीलंका – टीम की घोषणा होना अभी बाकी है।
एशिया कप 2023 ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल:
आगामी एशिया कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि डिज़्नी+हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।