Asia Cup 2023 Final: फाइनल मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई ग्राउंड स्टाफ ने पुरस्कार राशि के चेक के साथ मैदान पर जश्न मनाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023 Final: फाइनल मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई ग्राउंड स्टाफ ने पुरस्कार राशि के चेक के साथ मैदान पर जश्न मनाया

एशिया कप के दौरान कड़ी मेहनत के लिए श्रीलंकन ग्राउंड स्टाफ को एसीसी अध्यक्ष ने 50 हजार यूएस डाॅलर देने की घोषणा की थी। 

Sri Lankan ground staff (Image Credit- Twitter)
Sri Lankan ground staff (Image Credit- Twitter)

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 के दौरान श्रीलंका के मैदानों के ग्राउंड स्टाफ काफी कड़ी मेहनत करते हुए नजर आए थे, जिसको लेकर क्रिकेट जगत में भी चर्चा होने लगी थी। मैचों में बारिश के खलल डालने के बाद स्टाफ द्वारा, कुछ ही समय में ग्राउंड को ढकना और बारिश रुकने के बाद मैदान को दोबारा से खेल के लिए तैयार करना आदि काम, काफी तेजी से और बेहतरीन ढंग से करते हुए नजर आए थे।

दूसरी ओर, श्रीलंकन ग्राउंड स्टाफ की यह मेहनत फिर कहां किसी से छुपने वाली थी। इन ग्राउंड स्टाफ की इस कड़ी मेहनत को ध्यान में रखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने फाइनल मैच से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर घोषणा की थी कि एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मिलकर कैंडी और पल्लेकेले व कोलंबो के ग्राउंड स्टाफ को 50 हजार यूएस डाॅलर की राशि देने वाला है।

दूसरी ओर, जैसे ही भारत बनाम श्रीलंका मैच खत्म हुआ तो इन ग्राउंड स्टाफ को इस राशि का चेक दिया गया। तो वहीं जैसे ही इन ग्राउंड स्टाफ को यह चेक मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने चेक के साथ मैदान पर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया, जिसकी काफी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई।

देखें इन ग्राउंड स्टाफ द्वारा जश्न मनाते हुए कुछ वायरल फोटो

 

दूसरी ओर, इन ग्राउंड स्टाफ के सम्मान में मोहम्मद सिराज, जिन्हें फाइनल मैच में करिश्माई गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया, उन्होंने भी अपनी अवाॅर्ड की इस राशि को इन ग्राउंड स्टाफ को डोनेट करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, Harry Brook की हुई वापसी 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?