Asia Cup 2023: Mohammad Shami या जसप्रीत बुमराह, कौन करेगा Babar Azam का शिकार? मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: Mohammad Shami या जसप्रीत बुमराह, कौन करेगा Babar Azam का शिकार? मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब

बाबर आजम ने एशिया कप 2023 के पहले मैच में 151 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी।

Shami-Bumrah, Mohammad Kaif and Babar Azam. (Image Source: Getty Images/Twitter)
Shami-Bumrah, Mohammad Kaif and Babar Azam. (Image Source: Getty Images/Twitter)

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में हो चुका है, जहां मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नेपाल को 238 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त शुरुआत की। पाकिस्तान टीम अपने बड़े मैच के लिए श्रीलंका पहुंच भी चुकी है।

अब सभी की नजरें जारी एशिया कप 2023 के सबसे अहम और बहु-प्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी होंगी और वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच है। 2 सितंबर को कैंडी में खेले जाने वाले इस भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर दोनों टीमों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर ली होगी।

Mohammad Shami के पास बहुत प्रतिभा है: मोहम्मद कैफ

आपको बता दें, Babar Azam ने एशिया कप 2023 के पहले मैच में 151 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, और वह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिसमें कोई संदेह नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि कैंडी में बाबर को कौन रोक पाएगा, तो अधिकतर लोगों की जुबान पर जसप्रीत बुमराह का नाम आएगा, लेकिन मोहम्मद कैफ ने किसी अन्य भारतीय गेंदबाज का नाम सुझाया है।

यहां पढ़िए: पाक टीम को मोहम्मद कैफ ने दी कड़े शब्दों में चेतावनी, कहा- उनके लिए अकेले विराट कोहली ही…..

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि Mohammad Shami जारी एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कड़ी चुनौती देंगे। कैफ ने कहा शमी बहुत अच्छे फॉर्म में है, और उन्होंने आईपीएल 2023 में भी शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए भारतीय गेंदबाज के आगे टिकना बाबर के लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में पूर्व क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह का नाम तक नहीं लिया।

‘बाबर आजम को मोहम्मद शमी से काफी दिक्कत होने वाली है’: कैफ

मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “मोहम्मद शमी एक शानदार गेंदबाज हैं, और उनका फॉर्म भी बहुत अच्छा है। यहां तक कि शमी ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भी भारत की गेंदबाजी को बहुत अच्छी तरह से मैनेज किया था। आईपीएल में भी उनका फॉर्म शानदार था, और उनके पास बहुत प्रतिभा है। मुझे लगता है कि बाबर आजम को मोहम्मद शमी से काफी दिक्कत होने वाली है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?