Asia Cup 2023: सुपर 4 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में इन शानदार खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह - 4 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सुपर 4 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में इन शानदार खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सुपर 4 में अपनी जगह बनाई।

2- अफीफ हुसैन (बांग्लादेश)

Afif Hossain
Afif Hossain. (Photo Source: Twitter)

अफीफ हुसैन बांग्लादेश के जबरदस्त ऑलराउंडर में से एक है। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में अफीफ हुसैन ने बांग्लादेश की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

अफीफ हुसैन ने बांग्लादेश की ओर से अभी तक 63 टी-20 मैच और 30 वनडे मैच खेले हैं। एशिया कप 2023 में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी को बांग्लादेश टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें सिर्फ दो ही मुकाबले खेलने को मिलें।

अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के अपने पहले मैच में उन्होंने चार रन की नाबाद पारी खेली जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में उन्होंने 12 रन बनाए।

Previous
Page 3 / 4
Next

close whatsapp