Asia Cup 2023: सुपर 4 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में इन शानदार खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह
इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सुपर 4 में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2023 5:25 अपराह्न
1- मोहम्मद शमी (भारत)

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने एशिया कप 2023 के पूरे टूर्नामेंट में मात्र 2 मैच खेले। उन्हें बेंच इसलिए करवाया गया क्योंकि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट थे और उन्होंने ही भारतीय टीम की ओर से ज्यादा मैच खेले।
जसप्रीत बुमराह का मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा साथ दिया और दोनों ने सभी टीमों के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने एशिया कप 2023 का अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था। उन्होंने उस मैच में एक विकेट अपने नाम किया।
इसके बाद मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 में मैच खेला जब जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम ने आराम दिया था। मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ दो अहम विकेट झटके।
Previous
Page 4 / 4
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो