1992 से 2023 तक देखें भारत की वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

1992 से 2023 तक देखें भारत की वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी

आज हम आपको बताते हैं भारतीय टीम की 1992 से लेकर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी के बारे में।

ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)
ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत भारत में हो रही है और तमाम लोग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम भी आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

जैसे-जैसे साल गुजर रहे हैं वैसे-वैसे क्रिकेट खेल में भी काफी नई टेक्नोलॉजी और फैशन देखने को मिला है। पहले खिलाड़ी जो जर्सी पहनते थे वो काफी सामान्य रहती थी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता रहा वैसे-वैसे जर्सी का रंग और काफी नई डिजाइन भी देखने को मिली।

आज हम आपको बताते हैं भारतीय टीम की 1992 से लेकर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी के बारे में।

1- 1992

Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड कप का यह पांचवा संस्करण था और पहली बार क्रिकेट जगत में अलग-अलग रंग की जर्सी देखने को मिली थी। इससे पहले टीमों के खिलाड़ी सफेद रंग की जर्सी पहनते थे।

वर्ल्ड कप 1992 की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने की थी और पाकिस्तान ने इस संस्करण में अपना पहला टाइटल जीता था। भारतीय टीम की जर्सी की बात की जाए तो इसका रंग डार्क ब्लू था।

जर्सी के ऊपर की तरफ 4 Stripes बनी हुई थी और बाकी बिल्कुल साधारण था। उसे समय भारतीय टीम की जर्सी को काफी कूल माना जाता था।

Page 1 / 9
Next

close whatsapp