PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने की प्लेइंग XI की घोषणा, फखर जमान समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने की प्लेइंग XI की घोषणा, फखर जमान समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान और श्रीलंका के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।

Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

PAK vs SL: एशिया कप (Asia Cup) 2023 सुपर-4 राउंड का पांचवां मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच गुरुवार 14 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। बता दें कि दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जहां पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 228 रनों से हार मिली थी। वहीं श्रीलंका को भारत ने 41 रनों से हराया। भारत के सामने 356 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 128 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं भारत के खिलाफ श्रीलंका 214 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 172 रन पर सिमट गई।

अब एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है और यह उनके लिए करो या मरो वाला मुकाबला है।

पाकिस्तान टीम की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हुए हैं। उसके दो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। दोनों को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इन दोनों की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

इसके अलावा फखर जमान और सलमान अली आगा की जगह मोहम्मद हारिस और सऊद शकील को शामिल किया गया है। फहीम अशरफ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है और मोहम्मद नवाज को मौका मिला है।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान टीम की प्लेइंग XI –

मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?