Asia Cup टूर्नामेंट की पांच सबसे बड़ी साझेदारी
एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने पांचवे विकेट के लिए 214 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की।
अद्यतन - सितम्बर 1, 2023 6:08 अपराह्न
3- विराट कोहली और गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 2012 में 205 रनों की साझेदारी की

एशिया कप 2012 में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उससे पहले भारतीय टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे में काफी निराशाजनक रहा था।
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 304 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और सचिन तेंदुलकर इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने गौतम गंभीर का काफी अच्छा साथ दिया।
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 205 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। जवाब में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका को 254 रन पर ऑलआउट कर दिया।