Asia Cup टूर्नामेंट की पांच सबसे बड़ी साझेदारी - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup टूर्नामेंट की पांच सबसे बड़ी साझेदारी

एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने पांचवे विकेट के लिए 214 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की।

2- रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में 210 रनों की लाजवाब साझेदारी की

Rohit Sharma and Shikhar Dhawan
Rohit Sharma and Shikhar Dhawan. (Photo by Tharaka Basnayaka/NurPhoto via Getty Images)

एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान ने आपस में दो मुकाबले दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले थे। ग्रुप राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर 4 में मैच खेला गया।

पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 237 रन पर ऑलआउट कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जबरदस्त साझेदारी की और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। जहां एक तरफ शिखर धवन ने 114 रन बनाए वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp