Asia Cup टूर्नामेंट की पांच सबसे बड़ी साझेदारी - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup टूर्नामेंट की पांच सबसे बड़ी साझेदारी

एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने पांचवे विकेट के लिए 214 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की।

1- नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज ने भारत के खिलाफ 2012 में 224 रनों की साझेदारी की

Nasir Jamshed and Mohammad Hafeez (Pic Source-Twitter)
Nasir Jamshed and Mohammad Hafeez (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान 2012 में दूसरी बार एशिया कप का चैंपियन बना था। उन्होंने फाइनल में बांग्लादेश को मीरपुर में दो रनों से मात दी थी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने चार मुकाबले में तीन में जीत दर्ज की थी जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह मुकाबला भारतीय फैंस को काफी अच्छी तरह से याद होगा क्योंकि इसमें विराट कोहली ने 183 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 329 रन बनाए थे। मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने इस मैच में पहले विकेट के लिए 224 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की थी।

दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था। हालांकि विराट कोहली की पारी के आगे यह साझेदारी पूरी तरह से खराब हो गई।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?