Asia Cup 2023: Ravichandran Ashwin ने बताया Mohammad Rizwan के अजीबोगरीब रन आउट के पीछे का कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: Ravichandran Ashwin ने बताया Mohammad Rizwan के अजीबोगरीब रन आउट के पीछे का कारण

मोहम्मद रिजवान एशिया कप 2023 के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ केवल 44 रन बना पाए।

Mohammad Rizwan and R Ashwin. (Image Source: Twitter)
Mohammad Rizwan and R Ashwin. (Image Source: Twitter)

एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस एकतरफा मैच में नेपाल क्रिकेट टीम को 238 रनों के विशाल अंतर से हारकर अपने एशिया कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की।

आपको बता दें, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 131 गेंदों पर 151 रन की बेहतरीन पारी खेलकर एशिया कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने वनडे फॉर्मेट के एशिया कप में साल 2008 में हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया की 256 रनों की जीत के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Ravichandran Ashwin ने Mohammad Rizwan के अजीबोगरीब रन आउट पर अपनी प्रतक्रिया दी

इस बीच, भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर Ravichandran Ashwin ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 के पहले मैच के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज Mohammad Rizwan के रन आउट पर हैरानी जाहिर की। दरअसल, मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद के दौरान गेंद को कवर की ओर धकेलकर तेजी से सिंगल लेने की कोशिश की। लेकिन कवर पर मौजूद दीपेंद्र सिंह ऐरी ने गेंद को बड़ी आसानी से पकड़ लिया और सीधे स्टंप्स पर फेंकी।

जिसके बाद अजीबोगरीब घटना देखने की मिली, क्योंकि रिजवान ने गेंद से बचने के लिए अपना विकेट गंवा दिया। हुआ यूं कि गेंद की लाइन से बाहर निकलने तक पाकिस्तान के बल्लेबाज का बल्ला और पैर दोनों हवा में थे, जिसके कारण उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

यहां पढ़िए: ‘वो सिर्फ मेरी वजह से शतक लगा पाया’- इफ्तिखार अहमद की पारी का सारा श्रेय बाबर आजम ले गए

जिस पर अपनी राय देते हुए रविचंद्रन अश्विन ने X पर लिखा: “मोहम्मद रिजवान के लिए थ्रो की ऊंचाई के कारण बचना मुश्किल हो गया था, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो आम तौर पर विकेटों के बीच दौड़ते हुए हर समय अपनी जगह बनाने के लिए गोता लगाता है, उसे कवर के लिए डक करते देखना बेहद दुर्लभ था है, और इसका एकमात्र कारण यह है कि उन्होंने अपना हेलमेट नहीं पहना था। रिजवान को स्पिन के खिलाफ स्वीप करना पसंद है और बिना हेलमेट के यह और अजीबोगरीब लग रहा था। #PAKvsNEP”

यहां देखिए आर अश्विन का ट्वीट:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?