सलमान बट की हिम्मत तो देखिए, रोहित शर्मा की फिटनेस पर दे रहे हैं अटपटा बयान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सलमान बट की हिम्मत तो देखिए, रोहित शर्मा की फिटनेस पर दे रहे हैं अटपटा बयान!

सलमान बट ने कहा कि, रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।

Rohit Sharma And Salman Butt (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma And Salman Butt (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपने फिटनेस के कारण सवालों के घेरे में रहते हैं। दरअसल कई बार उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल सलमान बट का कहना है कि, अगर रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं तो उनकी बैटिंग अच्छी होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसके साथ ही उनका मानना है कि, वह (रोहित शर्मा) टीम इंडिया के कप्तान हैं और उन्हें सभी पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए और फिटनेस भी एक महत्वपूर्ण पहलु है।

रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है-  सलमान बट

एक यूट्यूब सेशन पर बातचीत के दौरान सलमान बट से जब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की फिटनेस के बीच अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों में काफी अंतर है। दरअसल रोहित शर्मा के पास बड़ा ओहदा है, वह टीम इंडिया के कप्तान हैं। उन्हें सभी पहलुओं में उदाहरण सेट करना चाहिए और फिटनेस एक महत्वपूर्ण पहलु है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, एक कप्तान के तौर पर जब आप अपने टीम के खिलाड़ियों से कुछ मांग करते हैं तो उसे पहले खुद पर लागु करना चाहिए। आपको उन मामले में सबसे ऊपर रहना चाहिए। इसके साथ ही सलमान बट ने कहा कि, जब आप रोहित शर्मा को देखते हैं तो आपको पता चलता है कि फिटनेस एक ऐसा पहलु है जहां वह बेहतर हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इससे उनकी बल्लेबाजी और आत्मविश्वास में भी काफी सुधार होगा। लेकिन हम इसके बारे में बहुत लंबे समय से बात कर रहे हैं। मुझे नहीं पता है कि वह फिट क्यों नहीं हैं। हो सकता है कि वह खुद इसका कारण जानते हो।

close whatsapp