Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बावजूद कप्तान Rohit Sharma को अपने फैसले पर नहीं है कोई पछतावा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बावजूद कप्तान Rohit Sharma को अपने फैसले पर नहीं है कोई पछतावा!

रोहित शर्मा ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर तारीफ की।

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड का आखिरी मैच 15 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 के फाइनलिस्ट टीम इंडिया को 6 रनों से मात दी।

इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर फोर मैच में पांच बदलाव करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को कुछ गेम टाइम देना चाहती थी।

‘हम कोई सफाई नहीं देंगे’: Rohit Sharma

आपको बता दें, भारत ने इस मैच के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को आराम दिया। वहीं, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट नहीं है, इसलिए उन्हें नहीं चुना गया था।

यहां पढ़िए: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की जर्सी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जाने कितनी अलग है एशिया कप 2023 की जर्सी से?

इस बीच, रोहित शर्मा ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हम बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को कुछ गेम टाइम देना चाहते थे। हम कोई सफाई नहीं देंगे, लेकिन हमारे इंटेंट में कोई बदलाव नहीं था। हमने केवल वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले संभावित खिलाड़ियों की मैदान में थोड़ा समय देने की कोशिश की। अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर सके। उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की।

‘Shubman Gill हर ट्रेनिंग सेशन में कड़ी मेहनत करता है’: Rohit Sharma

शुभमन गिल ने भी शानदार लगाया, वह अपने खेल को सपोर्ट करता है और जानता है कि वह कैसे खेलना चाहता है। गिल टीम के लिए क्या करना चाहते हैं, इसे लेकर वह बिल्कुल क्लियर हैं। वह पिछले साल से बहुत अच्छे फॉर्म में हैं, और नई गेंद के खिलाफ काफी मजबूत है। वह हर ट्रेनिंग सेशन में कड़ी मेहनत करता है। लेकिन इस हार का क्रेडिट बांग्लादेश के गेंदबाजों को जाता है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?