Asia Cup 2023 की भारतीय टीम में इन 3 शानदार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनको एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया और यह देख तमाम फैंस काफी नाखुश है।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 3:18 अपराह्न

आज यानी 21 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि तिलक वर्मा को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन उन्हें एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। एशिया कप टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनको एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया और यह देख तमाम फैंस काफी नाखुश है।
3- युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। बता दें, युजवेंद्र चहल ने अभी तक भारत की ओर से 72 वनडे मुकाबलों में 27.13 के औसत से 121 विकेट अपने नाम किए हैं।
यही नहीं वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन 2021 और 2022 वर्ल्ड कप में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है।
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी किसी भी टीम के खिलाफ काफी कारगर साबित हो सकती है। एशियाई परिस्थिति में चहल भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते थे लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। कई भारतीय फैंस को भी यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी।