Asia Cup 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की होगी निगाहें - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की होगी निगाहें

ग्रुप राउंड मुकाबलों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और राउंड 4 में अपनी जगह बनाई।

3- मथीशा पथिराना

Matheesa Pathirana (Image Credit- Twitter)
Matheesa Pathirana (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता था। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने यह बात भी कहा था कि अगर उन्हें श्रीलंका की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर में खेलने का मौका मिला तो वो उसमें भी काफी अच्छी गेंदबाजी करेंगे। एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मथीशा पथिराना ने 32 रन देकर चार विकेट झटके थे।

मथीशा पथिराना काफी अच्छे गेंदबाज है और आने वाले मुकाबलों में वो और भी घातक साबित हो सकते हैं। श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट को उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp