Asia Cup 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की होगी निगाहें
ग्रुप राउंड मुकाबलों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और राउंड 4 में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - सितम्बर 11, 2023 3:46 अपराह्न
2- इशान किशन

इशान किशन उन खिलाड़ियों में से है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की है। उनकी प्रशंसा दुनियाभर में की जाती है। इशान किशन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पता रहता है कब बड़े शॉट्स खेलने हैं और कब 1-2 रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करना है।
एशिया कप 2023 के पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप राउंड मुकाबले में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। इससे पहले किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे।
भारतीय टीम एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि इशान किशन इन मैचों में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलें।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो