5 बेहतरीन खिलाड़ी जिन्हें एशियन गेम्स की भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए था
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और यह 8 अक्टूबर तक चाइना के Hangzhou में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 19, 2023 1:55 pm
4- राहुल तेवतिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल तेवतिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। उनकी इस पारी के बाद से ही कई लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे थे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी राहुल तेवतिया ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई और 152.63 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 7 छक्के भी मौजूद है।
हालांकि एशियन गेम्स 2023 में उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल किया है जिन्होंने भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। रिंकू सिंह का प्रदर्शन चयनकर्ताओं को खूब भाया था और इसी वजह से उन्हें एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। हालांकि अगर रिंकू सिंह भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तब राहुल तेवतिया को राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका मिल सकता है।