5 बेहतरीन खिलाड़ी जिन्हें एशियन गेम्स की भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए था
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और यह 8 अक्टूबर तक चाइना के Hangzhou में खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 19, 2023 1:55 अपराह्न
3- शिखर धवन

शिखर धवन भारत के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। हालांकि पिछले कुछ समय में उन्हें राष्ट्रीय टीम से तीनों ही प्रारूपों से बाहर कर दिया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 11 पारियों में शिखर धवन ने 41.44 के औसत से 373 रन जड़े थे जिसमें 3 अर्धशतक भी मौजूद है। टी-20 फॉर्मेट में शिखर धवन ने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।
हालांकि शिखर धवन को एशियन गेम्स की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं के मुताबिक युवा खिलाड़ियों को इस समय ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिए ताकि भारत का भविष्य और अच्छा हो सके।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो