5 बेहतरीन खिलाड़ी जिन्हें एशियन गेम्स की भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए था
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और यह 8 अक्टूबर तक चाइना के Hangzhou में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 19, 2023 1:55 pm
2- वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन 2023 सीजन में उन्होंने अपनी फिरकी से कई बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया। इस सीजन के खत्म होने तक उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे।
यही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी जीता था। हालांकि उनका प्रदर्शन भारतीय चयनकर्ताओं को इतना अच्छा नहीं लगा और इसी वजह से उन्हें एशियन गेम्स की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।
वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम की ओर से भी इस प्रारूप में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि टीम के पास विकल्प के रूप में रवि बिश्नोई शाहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर है और इसी वजह से चक्रवर्ती को एशियन गेम्स 2023 में मौका नहीं मिला।