Asian Games 2023: Yashasvi Jaiswal की तूफानी बल्लेबाजी से घबराया नेपाली गेंदबाज, करने लगा क्रीज के पीछे से गेंदबाजी!  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asian Games 2023: Yashasvi Jaiswal की तूफानी बल्लेबाजी से घबराया नेपाली गेंदबाज, करने लगा क्रीज के पीछे से गेंदबाजी! 

मैच में जायसवाल ने 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। 

India vs Nepal, Quarter Final 1 (Image Credit- Twitter)
India vs Nepal, Quarter Final 1 (Image Credit- Twitter)

चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में आज 3 अक्टूबर, मंगलवार को पहला क्वार्टरफाइनल मैच भारत और नेपाल के बीच खेला गया। बता दें कि पिंगफैंग कैंपस क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रनों से हराकर, सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है।

दूसरी ओर, इस मैच में भारतीय टीम को मैच जिताने में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तो वहीं जब मैच के दौरान जायसवाल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय उन्होंने एक नेपाली गेंदबाज को सोचने पर मजबूर कर दिया और वह जायसवाल को एक अलग ढंग से गेंदबाजी करता हुआ नजर आया।

बता दें कि जायसवाल की हार्ड हिटिंग बल्लेबाजी से बचने के लिए नेपाली गेंदबाज करन केसी ने आठवें ओवर में क्रीज के काफी से पीछे से गेंदबाजी करते हुए नजर आए। तो वहीं जैसे ही करन ने इस प्रकार की गेंदबाजी की तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है।

देखें ये वायरल वीडियो

भारत बनाम नेपाल, पहले क्वार्टरफाइनल मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंदों में 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 25 और शिवम दूबे 25* व रिंकू सिंह 37* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आपको नेपाल की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो दीपेंद्र सिंह ने विकेट लिए तो सोमपाल कामी व संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब नेपाल भारत से मिले 203 के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 179 रन ही बना पाई और मैच को 23 रनों से गंवा दिया। भारत की ओर से आवेश खान व रवि विश्नोई को 3-3, तो अर्शदीप सिंह को 2 व साई किशोर को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- World Cup Recap: वर्ल्ड कप 2011 के वो पल जिन्हें शायद ही क्रिकेट फैंस भूले

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?