परिवार से अलग, शादी से पहले अथिया के साथ एक घर में रहेंगे राहुल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

परिवार से अलग, शादी से पहले अथिया के साथ एक घर में रहेंगे राहुल!

रिपोर्ट के अनुसार केएल-अथिया ने मुंबई में एक फ्लैट लिया किराए पर।

KL rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, हर दिन इस क्यूट कपल को लेकर कोई ना कोई रिपोर्ट सामने आ ही जाती है। वहीं केएल राहुल और अथिया ने अपने रिश्ते को सभी से काफी समय तक छुपाया था, लेकिन अब सब कुछ सभी के सामने है और सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे को भर-भर के प्यार करते हैं। इन सभी के बीच अथिया-केएल को लेकर एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आई है!

क्या अब लिव-इन में रहेंगे अथिया और केएल राहुल?

केएल राहुल से पहले भी कई क्रिकेटर खिलाड़ियों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से रिश्ता रहा है, कुछ ने शादी की और कुछ का ब्रेकअप हो गया। लेकिन केएल राहुल के केस में ऐसा कुछ नहीं है और लगता है कि वो अथिया से जल्द ही शादी भी कर लेंगे। वहीं अब तो अथिया के पिता यानी की सुनील शेट्टी भी बेटी के साथ केएल राहुल के मैच देखने जाते हैं और सोशल मीडिया पर राहुल के शतक का जश्न मनाते हैं। लेकिन अब खबरें है कि ये कपल एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जो फैन्स को खुश कर देगा।

*रिपोर्ट के अनुसार केएल-अथिया ने मुंबई में एक फ्लैट लिया किराए पर।
*रिपोर्ट की माने तो ये कपल बांद्रा के कार्टर रोड पर ले चुका है एक फ्लैट।
*क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी रहेंगे 4BHK के फ्लैट में।
*वहीं इस फ्लैट का किराया बताया जा रहा है 10 लाख महीना।

राहुल के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

दोनों की शादी की भी आ रही हैं खबर

वहीं अब इस कपल की शादी की भी खबरें आनी शुरू हो गई है, जिसे लेकर कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये कपल इस साल के अंत में शादी कर लेगा और पूरी शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी।

close whatsapp