क्या हार्दिक पांड्या खत्म कर देंगे वेंकटेश अय्यर का करियर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या हार्दिक पांड्या खत्म कर देंगे वेंकटेश अय्यर का करियर?

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने की है टीम इंडिया में वापसी।

Hardik Pandya And Venkatesh Iyer  (Image Credit- Getty Images)
Hardik Pandya And Venkatesh Iyer (Image Credit- Getty Images)

टीम इंडिया के पास इस समय 2 प्रमुख ऑलराउंडर हैं, जिनका नाम है हार्दिक पांड्या और वेंकटेश अय्यर। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने आप को साबित किया है और फिर टीम इंडिया में जगह बनाई है, लेकिन इन दोनों के बीच गजब की रेस लगी है।

हार्दिक पांड्या और वेंकटेश अय्यर की कैसे हुई टीम इंडिया में एंट्री

हार्दिक पांड्या और वेंकटेश अय्यर दोनों ही खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करना जानते हैं, साथ ही इन दोनों ही खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री IPL के जरिए हुई थी और दोनों ने इस लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

हार्दिक पांड्या बन गए हैं वेंकटेश अय्यर के लिए खतरा

*हाल ही में हार्दिक पांड्या ने की है टीम इंडिया में वापसी।
*वापसी के साथ ही हार्दिक पांड्या ने दिखाया है काफी शानदार खेल।
*जिसके बाद से वेंकटेश अय्यर को मिल रहे हैं कम मौके।
*साथ ही अय्यर नहीं देखा पा रहे अपना IPL जैसा खेल।

वेंकटेश अय्यर ने 2021 में कर दिया था कमाल

वेंकटेश अय्यर अपना घरेलू क्रिकेट मध्यप्रदेश से खेलते हैं, लेकिन वो खबरों में साल 2021 में आए थे। जब उन्होंने KKR की तरफ से आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया था, जिसके बाद सीधे उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई।

हार्दिक ने की कमाल की वापसी

हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से टीम इंडिया से ड्रॉप हो गए थे और सभी को हार्दिक की वापसी काफी मुश्किल लग रही थी।

*इस साल IPL में हार्दिक गुजरात टीम के कप्तान थे।
*साथ ही उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता था।
*जिसके बाद हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी हुई।
*वापसी के साथ ही हार्दिक ने गेंद और बल्ले से जमकर बवाल मचाया था।

close whatsapp