Strip Club वीडियो मामले में फूटा अथिया शेट्टी का गुस्सा, पति केएल राहुल के बचाव में डाली इंस्टा स्टोरी
इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं राहुल और अथिया
अद्यतन - May 27, 2023 9:28 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी के वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान क्रुणाल पांड्या को संभालनी पड़ी थी।
इसके बाद केएल राहुल अपनी चोट का इलाज करवाने यूके रवाना हुए थे, जहां पर उनका सफलतापूर्वक इलाज हो गया था, जिसकी अपडेट राहुल ने खुद एक पोस्ट के माध्यम से दी थी। तो वहीं आज 27 मई को केएल राहुल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक क्लब में नजर आ रहे हैं और क्लब में एक महिला पोल डांस करती हुई नजर आ रही है।
बता दें कि देखते ही देखते राहुल की ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई और लोग राहुल को लेकर तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए थे। लेकिन अब उन ट्रोलर्स को केएल राहुल की पत्नी और बाॅलीवुड स्टार अथिया शेट्टी ने करारा जबाब दिया है। बता दें कि राहुल का बचाव करते हुए अथिया ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली है, जिसमें उन्होंने कहा-
मैं सामान्यत चुप रहना पसंद करती हूं और रिएक्ट नहीं करती। लेकिन कई बार खुद के लिए खड़ा होना जरूरी हो जाता है। राहुल और मैं अपने दोस्त के साथ एक रेगुलर जगह गए, जैसा सब करते हैं। चीजों को आउट ऑफ कंटेक्सट ले जाना बंद करो और अपनी रिपोर्टिंग के फैक्ट को चैक करो। शांति और प्यार
देंखे अथिया शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी
Statement from Athiya Shetty about the video circulating in social media of Rahul, Athiya & his friends. pic.twitter.com/kuMlnL6DXP
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 27, 2023
देंखे केएल राहुल की स्ट्रिप क्लब की वायरल वीडियो
https://twitter.com/vipintiwari952/status/1662463491704487936?s=20
दूसरी ओर आपको केएल राहुल के बारे में जानकारी दें तो वह इंजरी के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। और फिल्हाल वह लंदन में पत्नी अथिया शेट्टी संग छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वह क्रिकेट में कब वापसी करते हुए नजर आते हैं।