केएल राहुल की धीमी पारी भी अथिया शेट्टी के दिल को घायल कर गई इस बार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल की धीमी पारी भी अथिया शेट्टी के दिल को घायल कर गई इस बार!

कल लंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने लगाया था अर्धशतक।

 

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने कल लंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी जीत की कहानी लिखी, वहीं इस जीत में केएल राहुल, कुलदीप यादव और सिराज की सबसे ज्यादा अहम भूमिका रही। जिसके बाद टीम ने सीरीज में अजय बढ़त बना ली, इस बीच केएल राहुल को लेकर एक खास तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई है जो काफी वायरल हो रही है।

केएल राहुल काफी समय फ्लॉप चल रहे थे

जी हां, टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल काफी समय से फ्लॉप चल रहे थे, बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में राहुल ने काफी निराश किया था। लेकिन लंका के खिलाफ उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगा दिया।

फिर से केएल राहुल की बल्लेबाजी को दिल दे बैठी अथिया शेट्टी!

*कल लंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने लगाया था अर्धशतक।
*इस दौरान राहुल ने 64 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जिताया था।
*जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने लगाई थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*राहुल की बल्लेबजी वाली तस्वीर पर अथिया शेट्टी ने बनाया था एक दिल।

एक नजर अथिया शेट्टी की इंस्टा स्टोरी पर भी डालते हैं

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान लगाए कई कमाल के शॉट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गेंदबाजों ने पहले ही बना दिया था मैच

वहीं दूसरे वनड मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव हुआ था, जहां युजी चहल की जगह टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया गया था। ये फैसला टीम के हक में गया और कुलदीप ने 3 विकेट अपने नाम किए, वहीं सिराज को भी 3 और उमरान मलिक 2 विकेट मिले। अब सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

close whatsapp