Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अगस्त 24- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

ILT20, INDvIRE and CWC Trophy. (Image Source: Getty Images)
ILT20, INDvIRE and CWC Trophy. (Image Source: Getty Images)

1. बारिश की भेंट चढ़ा आयरलैंड के खिलाफ तीसरा T20I मैच, भारत ने 2-0 से अपने नाम की सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 23 अगस्त को खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम T20I मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। आपको बता दें कि भारतीय समयनुसार रात के 10 बजकर 20 मिनट पर मैच अधिकारियों ने पिच का मुआयना किया, लेकिन सतह अधिक गीली होने की वजह से मैच रद्द करने का फैसला किया गया। चूंकि टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीत लिए थे, इसलिए इस सीरीज की विजेता मेहमान टीम रही। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. Shreyas Iyer बन सकते हैं भारत के अगले कप्तान, KKR के खिलाड़ी ने किया दावा

अफगानिस्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आगामी एशिया कप 2023 के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय स्टार श्रेयस अय्यर की वापसी पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ की। गुरबाज ने कहा श्रेयस अय्यर अगर आईपीएल में KKR की कप्तानी अच्छे से कर सकते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए भी यह भूमिका अच्छे से निभाने में सक्षम है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. जानें कब, कैसे और कहां पर आप बुक कर सकते हैं ICC World Cup 2023 की टिकट, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए बुकमाइशो (BookMyShow) को टिकटिंग पार्टनर बनाने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों की शुरूआत 5 अक्टूबर से होगी, तो वहीं प्रैक्टिस मैच 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। इस बीच, टिकटिंग साइट को क्रैश होने से बचाने के लिए बीसीसीआई ने टिकटों को विभिन्न चरणों में जारी करने का फैसला किया है, जो 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी और 14 सितंबर तक चलेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. एशिया कप 2023 से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बाबर आजम की जमकर तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कप्तानी की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपनी निरंतरता से टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं, जो एक महान क्रिकेटर होने की निशानी है। वह अपने प्रदर्शन में सुधार करके कप्तान के रूप में परिपक्व हो गए हैं और उन्हें टीम चयन को लेकर कोई दबाव नहीं महसूस हो रहा है। राशिद लतीफ ने आगे कहा बाबर आजम का नेतृत्व और कप्तानी कौशल आगामी टूर्नामेंट्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और वह अपने प्रदर्शन से अपने कौशल को सिद्ध कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. ICC World Cup 2023 शुरू होने से पहले खेले जाएंगे प्रैक्टिस मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जो 5 अक्टूबर से गुवाहटी, हैदराबाद, और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। ये मैच 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे और 50 ओवर के होंगे। इन मैचों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं होगी, लेकिन टूर्नामेंट की सभी 10 टीमें इन मैचों में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी तैयारी करेंगी। यह प्रैक्टिस मैच टूर्नामेंट की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. टीम इंडिया में वापसी करते ही इमोशनल हुए Shreyas Iyer, NCA के खास लोगों के लिए पोस्ट किया शेयर

आगामी एशिया कप 2023 के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी टीम इंडिया के लिए बेहद पॉजिटिव हैं। इन बल्लेबाजों की चोटों के बावजूद वापसी उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और टीम को अधिक मजबूती देगी। श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां वह ट्रेनर Rajini-फिजियो नितिन पटेल के साथ नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. ‘अगर फिट नहीं है तो टीम से बाहर करो’- केएल राहुल को लेकर बोले पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत आगामी एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम में केएल राहुल का नाम देखकर खुश नहीं हैं। दरअसल, केएल राहुल दोबारा चोटिल हो गए हैं, और इस कारण वह आगामी एशिया कप के दो-तीन मैचों से चूक जाएंगे, और श्रीकांत ने कहा अगर कोई खिलाड़ी चयन के दौरान फिट नहीं है, तो आपने उसे सेलेक्ट कैसे किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. ‘चांद पर भारत की फतह’, चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करते ही क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिग कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। इसरो (ISRO) की इस शानदार सफलता पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है। वहीं भारतीय क्रिकेट जगत ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। चंद्रयान 3 के चांद पर पहला कदम रखते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. राशिद खान ने BBL से बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए ड्राफ्ट के लिए नामांकन किया

राशिद खान ने अपनी बिग बैश लीग (BBL) छोड़ने की धमकी पर वापस ले ली है और बताया कि वह आगामी टूर्नामेंट में खेलने का इरादा रखते हैं। उन्होंने जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों की सीरीज रद्द करने के बाद BBL में न खेलने की धमकी दी थी, लेकिन अब वह फिर से ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग में खेलने वाले हैं। उनके साथ मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, और इज़हारुलहक नवीद ने भी बीबीएल ड्राफ्ट के लिए नामांकन किया हैं।

10. ILT20 का दूसरा सीजन अगले साल 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच खेला जाएगा

ILT20 का दूसरा संस्करण अगले साल 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच विंडो में आयोजित किया जाएगा। इसमें छह टीमें – अबू धाबी नाइट राइडर्स, दुबई कैपिटल्स, एमआई एमिरेट्स, शारजाह वॉरियर्स, डेजर्ट वाइपर्स और गत चैंपियन गल्फ जायंट्स 30 दिन की अवधि के भीतर अबू धाबी, दुबई और शारजाह में कुल 34 गेम खेलेंगी। ILT20 2024 का कार्यक्रम 25 जनवरी से हैदराबाद में पांच मैचों की भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से टकराएगा। इसके साथ ही, ILT20 का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग के दूसरे सीजन के साथ चलेगा, जिसका आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?