अगस्त 29 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - Aug 29, 2024 4:11 pm

1) वेस्टइंडीज के इस धाकड़ गेंदबाज ने छोड़ा क्रिकेट, जो रूट पर गंदे कमेंट के चलते हुआ था बैन
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2012 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया और इन 12 सालों के लंबे करियर में उन्होंने 59 टेस्ट, 25 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें कुल 202 विकेट अपने नाम किए।
2) ICC Chairman बनने के बाद जय शाह को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल यहां
बीसीसीआई की तरह, आईसीसी भी अपने पदाधिकारियों को कोई फिक्स्ड वेतन नहीं देता है और उन्हें विभिन्न भत्तों, लाभों और रिम्बर्समेंट के माध्यम से मुआवजा देता है। आईसीसी ने अपने भुगतान ढांचे की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक बार जब शाह कार्यभार संभाल लेंगे तो उन्हें वेतन मिलने की उम्मीद है। शाह इस दौरान बैठक, दौरे और क्रिकेट से संबंधित सभी कामों से पैसे कमा सकते हैं।
3) R Ashwin ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, रोहित को नहीं बनाया कप्तान
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम IPL-XI का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी समेत 7 भारतीयों को रखा है और साथ ही 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है। अश्विन ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग XI का कप्तान रोहित शर्मा नहीं, बल्कि एमएस धोनी को चुना है।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), राशिद खान, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा
4) “बाबर आजम की रैंकिंग वनडे में भी नीचे आनी चाहिए”, बासित अली ने बाबर के डाउनफॉल को क्यों बताया वरदान
अपने नए यूट्यूब वीडियो में बासित ने बाबर की रैंकिंग के बारे में कहा कि, “मेरे लिए सबसे बड़ी खबर बाबर आजम का आईसीसी रैंकिंग में 9वें नंबर पर आना है। यह बाबर आजम के लिए बहुत अच्छी बात है। वनडे में भी उनकी रैंकिंग नीचे आनी चाहिए। वह वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज नहीं हैं। अब बाबर को रन बनाने की भूख होगी। अगर वह अभी भी प्रदर्शन करने के लिए भूखे नहीं हैं, तो इससे उन्हें आगे जाकर बहुत बुरी चीजों का सामना करना पड़ेगा। दूसरे टेस्ट से पहले आईसीसी द्वारा रैंकिंग की घोषणा करना बाबर के लिए वरदान साबित हो सकता है।”
5) मैं आने वाले सालों में भारतीय बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहता हूं: लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन से TRS पॉडकास्ट में पूछा गया कि आपको इंडियन बैडमिंटन का विराट कोहली कहा जाता है तो क्या आप इस चीज को कॉम्प्लीमेंट के तौर पर लेते हैं? इस पर लक्ष्य ने कहा, “क्यों नहीं, मेरा मतलब है कि बोल रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन ये बात भी है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और हां, मैं आने वाले वर्षों में भारतीय बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहता हूं।”
6) “भारत से ये चीज कॉपी कर लेते हैं…” टीम इंडिया से क्या चीज चुराने का प्लान बना रही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड!
बासित अली का कहना है कि गवर्निंग काउंसिल ने पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिस्टम को अपनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं रहे। इसीलिए अब भारत के सिस्टम को आजमाना चाहिए। “टेस्ट श्रृंखला के बाद चैंपियंस कप नामक एक दिवसीय टूर्नामेंट होगा। पाकिस्तान ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सिस्टम की नकल की है। भारत हमारे ठीक बगल में है, कृपया उनका सिस्टम भी कॉपी करें। नकल करने में भी अक्ल की जरूरत होती है। बस भारत जो कर रहा है उसकी नकल करें। दलीप ट्रॉफी शुरू होने वाली है। क्या यह टी20 या वनडे टूर्नामेंट है? नहीं, यह चार दिवसीय टूर्नामेंट है। उन्होंने अपना आधार मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है, यही वजह है कि वे इतने सफल हैं।”
7) क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG? जानिए क्या कहा टीम के मालिक संजीव गोयनका ने
LSG के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में स्पोर्ट्स तक पर एक इंटरव्यू के दौरान संजीव गोयनका से पूछा गया कि क्या ये सच है कि आपने रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये का पर्स रखा हुआ है। संजीव गोयनका का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को लाभ होगा, लेकिन उनपर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा।
8) आज से पहले नहीं देखा होगा आपने Sanju Samson का ये रोमांटिक अवतार, फिल्मी हीरो को भी दी मात
Sanju Samson को फैन्स का भर-भर के प्यार मिलता है, मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक फैन्स इस खिलाड़ी के लिए सुपर क्रेजी हैं। इस बीच अब संजू का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है, जिसमें इस खिलाड़ी का अलग अवतार नजर आया है और साथ ही वीडियो में संजू के साथ उनकी वाइफ भी मौजूद है।
9) Dinesh Karthik की फिटनेस के आगे युवा खिलाड़ी भी फेल हैं, आज भी लगाते हैं तेजी से दौड़
अपने पूरे करियर में Dinesh Karthik ने फिटनेस के मामले में भी टॉप किया था, जहां मैदान पर इस खिलाड़ी की तेजी देखने लायक होती थी। भले ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कार्तिक ने अपनी फिटनेस को लेकर मेहनत करना नहीं छोड़ा है और इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है उनकी नई रील वीडियो में।
10) Naveen-ul-Haq को हर जगह नजर आ रहे हैं विराट कोहली, गेंदबाज भी बोला- बस करो यार…
IPL के दौरान Naveen-ul-Haq और विराट कोहली के बीच हुए झगड़े ने कई महीनों तक सुर्खियांं बटोरी थी, इस दौरान कोई नवीन की तरफ था तो कोई विराट की तरफ था। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप के दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी हो गई थी, लेकिन अब Barbados Royals ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने नवीन को विराट की याद दिला दी है।
- Beta
Beta feature