जॉस बटलर और एलेक्स की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में दी 8 रन से मात
एलेक्स हेल्स ने 84 रनों की शानदार पारी खेली।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Oct 9, 2022 8:00 pm

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू से कुछ दिन पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 8 रन से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स हेल्स के 84 और कप्तान जॉस बटलर की 68 रन की पारी के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे।
वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अहम समय पर अपने विकेट गंवा दिए जिसमें डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी तो खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 200 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में मार्क वुड ने 3 विकेट हासिल किए।
एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने मचाया तहलका
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने टीम को शुरुआत देने का काम किया। जिसमें दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 58 रनों तक पहुंचा दिया। वहीं इसके बाद दोनों छोर से तेज गति के रन बनने का सिलसिला देखने को मिला जिससे जल्द ही इंग्लैंड की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया।
कप्तान जॉस बटलर इस मुकाबले में 32 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे, लेकिन हेल्स ने दूसरे छोर से रन गति को धीमा नहीं पड़ने दिया। 165 के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका हेल्स के रूप में लगा जो 51 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। यहां से लगातार अंतराल में विकेट गिरने के जहां सिलसिला देखने को मिला वहीं रन गति भी तेज रही।
जिससे इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 208 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 3 जबकि केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
डेविड वार्नर के पवेलियन लौटने के साथ ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद भी हुई खत्म
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा जो 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 62 रनों तक पहुंचा दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 86 के स्कोर पर दूसरा झटका मार्श के रूप में लगा जो 26 गेंदों 36 रनों की निजी पारी खेलकर आउट हुए।
यहां से डेविड वार्नर ने एक छोर से पारी को संभालते हुए लगातार रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया ताकि सामने वाले खिलाड़ी पर अधिक दबाव ना पड़े। लेकिन दूसरे छोर से लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला जारी देखने को मिला जिससे वार्नर पर दबाव बढ़ता चला गया और वह 44 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए।
हालांकि मैथ्यू वेड ने अपनी 21 रनों की पारी से जीत की उम्मीद को जगाने का काम किया लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में मार्क वुड ने 3 विकेट जबकि रीस टॉप्ले और सैम करन ने 1 विकेट अपने नाम किया जबकि आदिल रशीद के खाते में भी 1 विकेट आया।
यहां पर देखिए इंग्लैंड टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:
Buttler and Hales smashed England's second-highest T20I opening partnership in an eight run win over Australiahttps://t.co/JJ6TgkxE9N
— Mirror Sport (@MirrorSport) October 9, 2022
🏴 ENGLAND WIN 🏴
A great start to the series against the same old Aussies…#AUSvENG pic.twitter.com/6UU1nrylrv
— England's Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) October 9, 2022
A winning start to the series! 👏
Scorecard: https://t.co/vbRYtdkdBs
🇦🇺 #AUSvENG 🏴 pic.twitter.com/RvN0ODQGFp
— England Cricket (@englandcricket) October 9, 2022
England go 1-0 up in a thriller 🙌🏻
Watch the #AUSvENG series LIVE on https://t.co/MHHfZPyHf9 (in select regions) 📺
Scorecard: https://t.co/c0glce4S2J pic.twitter.com/w1RwObm9Ij
— ICC (@ICC) October 9, 2022
https://twitter.com/fwildecricket/status/1579079542580604929
MATTHEW WADE blocked MARK WOOD on his attempt to catch the ball,He is clearly blocking WOOD but still got away and wasn't given out for obstructing the field#AUSvENG pic.twitter.com/zw1g9m7cOI
— Farooq Alam (@AlamFAR786) October 9, 2022
Can't believe they didn't appeal 🤣☝🏾 https://t.co/wZcUuX6Z0M
— Usman Khawaja (@Uz_Khawaja) October 9, 2022
Sam Curran makes things happen 💥
— Sam Billings (@sambillings) October 9, 2022
Exceptional!
" 19th over of Reece Topley was just Exceptional " ♥️🙌#AUSvENG pic.twitter.com/wN4CbulhvM— 𝑀𝒶𝓇𝒾𝒶(𝐸𝓃𝑔𝓁𝒾𝓈𝒽אᴾʳᵒᵗᵉᵃˢ)❤🫀 (@maria_X_cricket) October 9, 2022
England captain Jos Buttler on the Matthew Wade obstruction incident: "I wasn't sure what happened. They asked if I wanted to appeal, and I thought, 'We're here for a long time in Australia.'
"I would be a risky one to go for so early in the trip."#AUSvENG pic.twitter.com/8DwqRhSVvK
— Nic Savage (@nic_savage1) October 9, 2022