AUS vs IND, 1st Test: Day 2: पहली पारी में 104 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, भारत की बढ़त 200+पार - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND, 1st Test: Day 2: पहली पारी में 104 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, भारत की बढ़त 200+पार

दूसरे दिन के अंत तक भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं।

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)
AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 1st Test: Day 2: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 150 पर सिमट गई थी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे।

वहीं आज खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं और 218 रनों की लीड ले ली है। यशस्वी जायसवाल (90*) और केएल राहुल (62*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन

दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स कैरी (21) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका दिया और अपना पांच-विकेट हॉल भी पूरा किया। इसके साथ बुमराह ने SENA देशों में सर्वाधिक पांच विकेट हॉल लेने के कपिल देव (7) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने फिर वार करते हुए नाथन लियोन (5) और मिचेल स्टार्क (26) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 104 रनों पर समेट दिया।

AUS vs IND, 1st Test: पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

  • उस्मान ख्वाजा- 8 (19) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
  • नाथन मैकस्वीनी- 10 (13) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
  • मार्नस लाबुशेन- 2 (52) सिराज के खिलाफ आउट
  • स्टीव स्मिथ- 0 (1) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
  • ट्रैविस हेड 11 (13) हर्षित राणा के खिलाफ आउट
  • मिचेल मार्श- 6 (19) सिराज के खिलाफ आउट
  • एलेक्स कैरी- 21 (31) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
  • पैट कमिंस- 3 (5) जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट
  • मिचेल स्टार्क- 26 (112) हर्षित राणा के खिलाफ आउट
  • नाथन लियोन- 5 (16) हर्षित राणा के खिलाफ आउट
  • जोश हेजलवुड- 7* (31)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। हर्षित राणा ने 15.2 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए और सिराज ने 13 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार खेल दिखा रहे हैं। पहली पारी में यशस्वी डक और राहुल 26 रन पर आउट हुए थे। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 123 गेंद और केएल राहुल ने 124 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह यशस्वी के टेस्ट करियर की 9वीं और केएल राहुल राहुल की 16वीं फिफ्टी है। दूसरे दिन के अंत तक यशस्वी जायसवाल 193 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90* रन बना चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 153 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 62* रन बना चुके हैं।

AUS vs IND: दूसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

close whatsapp