AUS vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों में हुए हुए बड़े बदलाव
AUS vs NZ: दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है।
अद्यतन - Oct 28, 2023 10:22 am

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
(AUS vs NZ): यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान),मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
पिछले मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन (AUS vs NZ)
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 309 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर और मैक्सवेल के शतक के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 90 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मैच भारत के खिलाफ खेला था जहां उन्हें चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल की शतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 273 रन बनाए थे, जवाब में भारत की टीम ने कोहली की 95 रनों की पारी के बदौलत 48 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
(AUS vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए एक अनुकूल सतह है। शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी वहीं फिर मिडिल ओवरों में स्पिनर अपना जलवा दिखाएंगे। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 265 रन है। इस पिच पर चेज करते हुए टीम ने 60 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।
(AUS vs NZ) ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 141
ऑस्ट्रेलिया- 95
न्यूजीलैंड– 39
नो रिजल्ट– 7