AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 79 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 79 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में पैट कमिंस ने 10 विकेट निकाले

Australia vs Pakistan, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
Australia vs Pakistan, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 29 दिसंबर, शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खत्म हुआ। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जिताने में तेज गेंदबाज और टीम के कप्तान पैट कमिंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट हासिल किए। साथ ही बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने 63 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। तो पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में पहली पारी में आमेर जमाल को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो शाहीन अफरीदी, मीर हमजा व हसन अली को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा आगा सलमान भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इसके बाद जब पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरी तो वह पहली पारी में सिर्फ 262 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 56 रनों से पिछड़ गई। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 62 तो शान मसूद ने 54 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 5, नाथन लियोन ने 4 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 262 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान इस टारगेट को हासिल कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की दूसरी पारी 237 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने 5, मिचेल स्टार्क ने 4 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: कंगाली में आटा गीला! सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?