AUS vs PAK: दूसरे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन रहा गेंदबाजों के नाम, मेजबान अभी भी मजबूत स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: दूसरे टेस्ट के खेल का दूसरा दिन रहा गेंदबाजों के नाम, मेजबान अभी भी मजबूत स्थिति में

पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 55 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं।

AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)
AUS vs PAK (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 55 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। वो अभी भी अपनी पहली पारी में 124 रनों से पीछे हैं।

बता दें, खेल के पहले दिन बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खोकर सिर्फ 187 रन ही बना पाया था। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में 318 रन पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने 155 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए। उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 42 रनों की पारी खेली।

डेविड वार्नर ने 38 रनों का योगदान दिया जबकि मिचेल मार्श ने 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 17 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और मीर हमजा ने दो-दो विकेट झटके जबकि आमेर जमाल ने 19 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एक विकेट आगा सलमान ने अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाजों ने भी किया बेहतरीन प्रदर्शन

पाकिस्तान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 109 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान शान मसूद ने 54 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक मोहम्मद रिजवान 34 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि आमेर जमाल ने 2* रन बना लिए है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक कप्तान पैट कमिंस ने 14 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि नाथन लियोन ने दो विकेट झटके। एक विकेट जोश हेजलवुड ने अपने नाम किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?