AUS vs SA: गेंद लगने के बाद खुद से ही नाराज हुए स्टीव स्मिथ, देखें वीडियो:
ब्रिसबेन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त बना ली है।
अद्यतन - Dec 18, 2022 2:48 pm

ब्रिसबेन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त बना ली है। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि यह मैच काफी शानदार तरीके से खेला जाएगा लेकिन मात्र 2 दिन में इसका रिजल्ट सबके सामने आ गया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया।
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 218 रन जड़े।
ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि मुकाबले के 18वें ओवर में स्मिथ के ऑफ गार्ड में एनरिच नोर्टजे की एक तेज छोटी गेंद लगी जिसके बाद वो अपने आप को ही डांटते हुए दिखे।
स्मिथ को स्टंप माइक पर यह कहते हुए सुना गया कि, ‘हां! उस धुंध में से कुछ ले लो।’
"Have some of that, Smudge!" #AUSvSA pic.twitter.com/pBddTWSGLB
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2022
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और उनकी टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। खाया ज़ोंडो ने सर्वाधिक 36 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया को 34 रन का लक्ष्य मिला था जिसको उन्होंने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका भी अब जबरदस्त वापसी करने को देखेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर मौजूद है।