सर जडेजा की तरह धोनी को भी है घोड़ों से काफी ज्यादा लगाव, इस वीडियो से हुआ खुलासा
फिर से धोनी का एक नया वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - Dec 3, 2023 7:09 pm

भले ही धोनी खुद काफी कम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन आए दिन कोई ना कोई उनकी नई तस्वीर या नया वीडियो अपने अकाउंट से वायरल कर ही देता है। कभी किसी रिश्तेदार के साथ माही नजर आ जाते हैं, तो कभी अपने गांव की गलियों में लोगों के साथ घूमते दिखाई दे जाते हैं और इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो फिर वायरल हुआ है। दूसरी ओर थाला के हर वीडियो को फैन्स खूब प्यार देते हैं और वो कई दिनों तक सोशल मीडिया वायरल रहता है।
धोनी का आखिरी होगा IPL 2024
इस साल यानी की IPL 2023 में ऐसा लग रहा था कि धोनी आखिरी बार ये लीग खेल रहे हो, लेकिन खिताबी जंग जीतने के बाद माही ने एक बड़ा बयान दिया था। धोनी ने कहा था कि वो अपने फैन्स के लिए एक और IPL का सीजन खेलना चाहते हैं, जिसका मतलब ये है कि IPL 2024 का सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन होगा बतौर खिलाड़ी और कप्तान। साथ ही इस साल उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन भी कराया था, ऐसे में देखने वाली बात होगी की IPL 2024 में वो कितने मैच खेलते हुए नजर आते हैं।
ये थोड़ा अलग अंदाज है धोनी का
*फिर से धोनी का एक नया वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर।
*इस नए वीडियो में कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं माही।
*साथ ही इस दौरान धोनी ने घोड़ों को खिलाए चने भी।
*वहीं इस वीडियो में भी काफी फिट नजर आ रहे हैं थाला।
एक नजर डालते हैं धोनी के नए वीडियो पर भी
CSK ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश थीक्षाना. अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल
रिलीज किए गए खिलाड़ी
बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबति रायडू, सिसांडा मगाला, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, सेनापति, आकाश सिंह।