चेन्नई में चला इब्राहिम जादरान का बल्ला, पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ जमकर किया प्रहार - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई में चला इब्राहिम जादरान का बल्ला, पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ जमकर किया प्रहार

इब्राहिम जादरान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 113 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 87 रन बनाए।

Ibrahim Zadran (Pic Source-Twitter)
Ibrahim Zadran (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 92 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने इस मैच में जबरदस्त शुरुआत की है। अफगानिस्तान की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

गुरबाज के अलावा इस मैच में इब्राहिम जादरान ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 113 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। उन्होंने पहले गुरबाज के साथ पहले विकेट के लिए 130 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की और उसके बाद इब्राहिम जादरान ने रहमत शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

अफगानिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 283 रनों की है जरूरत

इब्राहिम जादरान का विकेट इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने झटका। हसन अली ने इस पूरे मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। फिलहाल अफगानिस्तान इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। इब्राहिम जादरान ने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब अगर पाकिस्तान को यह मैच जीतना है तो उन्हें लगातार अंतराल में विकेट गिराने होंगे।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर है। अब उनकी निगाहें इस मैच को जीतने पर होगी।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?