ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच में होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच में होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी 2 टी-20 मुकाबलों के लिए मिचल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया है।

Australian team. (Photo by SAEED KHAN/AFP via Getty Images)
Australian team. (Photo by SAEED KHAN/AFP via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल करते हुए पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त लेने का काम किया है। सीरीज के तीसरे मैच में कंगारू टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी, जिसमें उन्हें 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। इस मैच में केन रिचर्ड्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया गया था।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते समय कप्तान कप्तान अरोन फिंच ने जहां 36 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने भी 26 गेंदों में 39 रन बनाते हुए टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम की बात की जाए तो उनकी बल्लेबाजी ने अब तक सबसे ज्यादा निराश किया है।

जिसमें टीम शुरुआती 3 टी-20 मैचों में सिर्फ दूसरे मुकाबले में 164 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सके थे। उसमें भी यह स्कोर टीम सिर्फ 4 खिलाड़ियों के दम पर बना सकी जो दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हुए थे। वहीं तीसरे टी-20 मैच से पहले वानिन्दु हसरंगा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उनका सीरीज से बाकी बचे मैचों से बाहर होना भी श्रीलंकाई टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

मैच जानकारी

चौथा टी-20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

स्थान – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

दिन और समय – 18 फरवरी, भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी-20 मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद कही जा सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि लक्ष्य का आसानी से पीछा किया जा सके।

संभावित अंतिम एकादश

ऑस्ट्रेलिया

चौथे टी-20 मैच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की जाए तो गेंदबाजी में विभाग में बदलाव पहले ही तय किया जा चुका है, जिसमें झाय रिचर्डसन और डेनियम सम्स खेलते हुए दिखने वाले हैं। इसके अलावा कप्तान अरोन फिंच नंबर-3 पर बल्लेबाजी की भूमिका को अदा करेंगे।

संभावित एकादश – बेन मैकडरमोट, एश्टन एगर, अरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सम्स, एडम जैम्पा, केन रिचर्ड्सन, झाय रिचर्ड्सन।

श्रीलंका

अभी तक श्रीलंकाई टीम के लिए इस टी-20 सीरीज में कुछ भी खास नहीं बीता है और ऐसे में उनपर क्लीन स्वीप का भी खतरा मंडराने लगा है। जिसके बाद प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

संभावित एकादश – दनुष्का गुनाथिलका, पथुम निशांका, चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंदीमाल (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, दुश्मांता चामीरा, महीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा।

संभावित Dream11 टीम

जोश इंग्लिश, दिनेश चांदिमल, पथुम निशांका (कप्तान), अरोन फिंच, चरिथ असालंका, दशुन शनाका, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, एडम जम्पा (उप-कप्तान), महीश तीक्ष्णा, केन रिचर्ड्सन।

close whatsapp