काम ना आई हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी, भारत को मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से मात देकर इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - फरवरी 23, 2023 10:07 अपराह्न

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से मात देकर इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही।
इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के ओपनर्स ने काफी शानदार शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज एलिस हीली ने 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए जबकि बेथ मूनी ने 37 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 34 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49* रन बनाए। एश गार्डनर ने भी 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
भारत की ओर से शिखा पांडे ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
काम ना आई कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 6 गेंदों में एक चौके की मदद से मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गई। स्मृति मंधाना भी बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रही और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। यास्तिका भाटिया ने मात्र 4 रन बनाए। 28 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई।
हालांकि इसके बाद चौथे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौके भी जड़े। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए लेकिन उनकी यह पारी पूरी तरह से नाकाम रही। दीप्ति शर्मा ने 20* रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश गार्डनर और डार्सी ब्राउन ने 2-2 विकेट झटके जबकि जेस जोनासन और मेगन शट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। एश गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Women💗👑 #INDvAUS #HarmanpreetKaur pic.twitter.com/wxmmQjfZ35
— Maryam (@callmemaryam0) February 23, 2023
Captain hiding her tears behind the shades at the interview. This hurts a lot. 😥#HarmanpreetKaur
— Dr.Titas Kar (@titask9) February 23, 2023
Poor coaching from the #IndianCricketTeam womens team,
What about dragging bat to the crease?we could have won easily, these small mistakes matter
The most in the end. @cricketaakash #INDWvsAUSWWell played #JemimahRodrigues #HarmanpreetKaur 🔥 pic.twitter.com/21wjxlp7mE
— 𝐁𝐚𝐛𝐚 (@Baba_45_fan) February 23, 2023
Semi finals × Run out
What could be more heartbreaking than this! #HarmanpreetKaur pic.twitter.com/rAfHS7lYRH— Sukanya (@sukanyadevii) February 23, 2023
Peak athleticism from Elyyse Perry! #INDWvsAUSW pic.twitter.com/r1siXNOfEB
— CricTracker (@Cricketracker) February 23, 2023
अगर आज के सेमीफाइनल पर कुछ शब्दों में बात कही जाए तो:-
" केवल फील्डिंग के स्तर ने मैच में अंतर पैदा किया "#INDWvsAUSW #WWC2023
— himanshu dixit (@dixit_nanu) February 23, 2023
WC semi's again and again and again!#INDWvsAUSW
— Vimal (@onebringstwo) February 23, 2023
Never ending sad story 💔💔#INDWvsAUSW pic.twitter.com/orpq6JSbTs
— 🎚️3:16🎚️ (@X_UNCROWNEDKING) February 23, 2023
I think Kaur second running slow
Turning point
💔😐#BCCIWomen#INDWvsAUSW#IndiaKiHattrick#T20WomensWorldCup#HarmanpreetKaur— Mæñïsh Yadav (@ManishR13292871) February 23, 2023
#INDWvsAUSW it is impossible to defeat Australian womens team for any women cricketing team
— Omkar (@Omkar84460248) February 23, 2023