AUS vs SA 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 रनों से दर्ज की जीत, डेविड-हेजलवुड चमके 

AUS vs SA 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 रनों से दर्ज की जीत, डेविड-हेजलवुड चमके 

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और जोश हेजलवुड ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Australia vs South Africa, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)
Australia vs South Africa, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं, आज 10 अगस्त को दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 17 रनों से एक आसान जीत हासिल की है।

मुकाबले में टिम डेविड की 83 रनों की शानदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जब साउथ अफ्रीका इस टारगेट को पीछा करने उतरी, तो वह 161 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, पहले टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 178 रन बनाए। टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड ने 52 गेंदों में चार चौकों व 8 छक्कों की मदद से 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। साथ ही कैमरन ग्रीन ने 35 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो युवा क्वेन मफाका को सर्वाधिक चार विकेट मिले। इसके अलावा कगिसो रबाडा को 2, लुंगी एंगीडी, जाॅर्ज लिंडे व सेनुरन मुत्तुस्वामी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 161 रन ही बना पाई। प्रोटीज टीम के लिए विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने 71 रनों की पारी खेली, तो ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला, खासकर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड से, जिन्होंने मुकाबले में चार ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा बेन ड्वारिश को 3, एडम जंपा को 2 और ग्लेन मैक्सवेल को 1 सफलता मिली।

close whatsapp