BGT 2024: ट्रेविस हेड के शतक के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दिखाया दम, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत बैकफुट पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: ट्रेविस हेड के शतक के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दिखाया दम, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत बैकफुट पर

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 128 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 128 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं और वह फिलहाल वह बैकफुट पर नजर आ रही है।

बता दें कि, टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। मेजबान की ओर से ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए, जबकि Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट झटके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर हुआ फेल

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी काफी खराब शुरुआत की। टीम की ओर से केएल राहुल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। केएल राहुल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए। शुभमन गिल को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो भी 28 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली ने सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 28* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 15* रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट झटक लिए हैं, वहीं मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट अपने नाम किया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?