VIDEO: बीच मैच में Rohit Sharma के बिगड़े बोल… DRS लेने से पहले दी गाली, कहा- ‘यही एक बैट्समैन ****…’
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रवींद्र जडेजा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा रिव्यू लेने से पहले गाली देते हुए नजर आए।
अद्यतन - Nov 6, 2023 2:14 pm

Rohit Sharma and Ravindra Jadeja: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने लगातार 8वीं जीत दर्ज की। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के लिए खिलाड़ी समेत फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। लेकिन एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने 243 रनों से प्रचंड जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतकीय पारी के दम पर 326 रन बोर्ड पर लगाए।
रवींद्र जडेजा के 5 विकेट हॉल के चलते साउथ अफ्रीका मात्र 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी बीच मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रवींद्र जडेजा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा रिव्यू लेने से पहले गाली देते हुए नजर आए।
बीच मैदान में बिगड़े Rohit Sharma के बोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाज एक बार फिर काफी चमके। टीम लगातार विकेट चटकाते हुए नजर आई, जिसके चलते अफ्रीकी टीम के ऊपर दबाव बढ़ता गया। साउथ अफ्रीका की पारी के 13वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन को अपना शिकार बनाया। रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंद डाली, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया।
जिसके बाद वह कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma) को रिव्यू लेने के लिए कहते हैं। लेकिन इस पर हिटमैन की जुबान बिगड़ जाती है और वह स्टंप माइक में गाली देते हुए कैद हो गए। रोहित शर्मा ने कहा, यही एक बैट्समैन है****, रोहित शर्मा Rohit Sharma) की ऐसी हरकत देखकर कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले भी अपने आप को रोक नहीं पाए और जोर-जोर से हंसने लगे।
यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-
Rohit Sharma being Rohit Sharma 😂 pic.twitter.com/zE27xSgKr6
— Cricketopia (@CricketopiaCom) November 6, 2023
रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी भी खेली।
यह भी पढ़े- ‘विराट’ दिल वाले खिलाड़ी हैं कोहली, मैच के बाद भी दिल जीतने का नहीं छोड़ा कोई भी मौका
नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा भारत का अगला मुकाबला
साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रचंड जीत के बाद टीम इंडिया 8 मैच में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। भारत का अगला मुकाबला 12 नवंबर को दीवाली के दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ बैंगलोर में खेला जाएगा।