Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने यह बता दिया है कि वो क्यों दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है: जस्टिन लैंगर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने यह बता दिया है कि वो क्यों दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है: जस्टिन लैंगर

पहले टेस्ट में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की।

Pat Cummins and Justin Langer (Image Credit- Twitter)
Pat Cummins and Justin Langer (Image Credit- Twitter)

एशेज 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी और 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की।

अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रनों की जरूरत थी। खेल के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया को 174 रन बनाने थे और उनके 7 विकेट बचे थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 44* रन का योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में जीत हासिल कर पाई।

पैट कमिंस की पारी के हर जगह चर्चे हो रहे हैं, अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी अपना पक्ष रखा है। जस्टिन लैंगर की मानें तो जिस तरीके से पैट कमिंस ने बल्लेबाजी की वही इंग्लैंड के ‘Bazball’ तरीके से बचने का निवारण है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच ने द डेली टेलीग्राफ के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘सवाल पहले भी उठाए गए हैं, कि कैसे इस टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ‘Bazball’ का सामना करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है और यही इस दर्द का मलहम है। पैट कमिंस ने सीरीज की पहली गेंद और मैच की अंतिम गेंद पर दिखाया कि कैसे टीम को प्रदर्शन करना चाहिए।’

ऑस्ट्रेलिया ने बता दिया है कि वो क्यों दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है: जस्टिन लैंगर

जस्टिन लैंगर ने आगे कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया ने सबको यह बता दिया है कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का नंबर 1 टेस्ट टीम कहा जाता है। उन्हें अपनी सोच पर भरोसा है। उनके तरीके हमेशा काम करते हैं और इसी वजह से टीम को लगातार जीत मिलती है। पहली गेंद के बाद पैट कमिंस ने काफी अच्छी वापसी की और यही इस खिलाड़ी का क्लास बताता है।

ऑस्ट्रेलिया के पास एक और शानदार खिलाड़ी हैं नाथन लियोन। उन्होंने इस सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्कि उन्होंने तेज गेंदबाजों के कंधे से पूरा लोड हटा दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण समय में आकर विकेट भी चटकाए। साथ ही उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन भी बनाए। अगर इन गर्मियों में पिच सूखी रहती है और सपाट रहती है, नाथन लियोन ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।’

close whatsapp