ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट, जाने दोनों टीमों की प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
पहला टेस्ट मुकाबला मेजबान ने 10 विकेट से अपने नाम किया था और इस समय ऑस्ट्रेलिया दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।
अद्यतन - Jan 24, 2024 6:33 pm

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबले 25 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू हो रहा है। बता दें, पहला टेस्ट मुकाबला मेजबान ने 10 विकेट से अपने नाम किया था और इस समय ऑस्ट्रेलिया दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।
पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज पहली पारी में 188 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन ही बना पाया। वेस्टइंडीज की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहे शमर जोसेफ ने पांच विकेट अपने नाम किए।
दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा और 120 रन पर ऑलआउट हो गया। 25 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। अब इस दूसरे टेस्ट मुकाबले को दोनों टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
गाबा पिच रिपोर्ट:
गाबा की पिच रिपोर्ट में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर बल्लेबाज सेट हो गया तो यहां बड़ा वो आराम से बना सकता है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, संभावित प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया:
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जो टीम पहले टेस्ट में खेली थी वहीं दूसरे टेस्ट में भी खेलती हुई नजर आ सकती है।
उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज टीम में युवा और अनुभवी दोनों ही खिलाड़ी हैं। टीम भी दूसरे टेस्ट में बदलाव नहीं करना चाहेगी।
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टी. चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, शमर जोसेफ
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
अभी तक दोनों टीमों के बीच 119 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 61 में जीत दर्ज किया जबकि वेस्टइंडीज ने 32 मुकाबले जीते हैं। 25 मैच ड्रॉ रहे है जबकि एक टाई रहा है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट, ब्रॉडकास्ट डिटेल:
यह मैच 25 जनवरी से 29 जनवरी तक खेला जाएगा और भारतीय समय के अनुसार यह सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 HD में देखने को मिलेगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar में होगी।