वीडियो: गेंदबाज को नहीं मिली विकेट से कोई मदद तो पिच को हथौड़ा से पीटने लगे कमिंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: गेंदबाज को नहीं मिली विकेट से कोई मदद तो पिच को हथौड़ा से पीटने लगे कमिंस

इस वक्त कराची टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है।

Pat Cummins. (Photo Source: Twitter)
Pat Cummins. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त पाकिस्तान के ऐतिहासिक के दौरे पर है, सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में जहां ड्रॉ पर समाप्त हुआ वहीं दूसरे टेस्ट मैच में फैंस किसी न किसी परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। इस वक्त सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कराची के स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच की पिच की तरह फैंस इस मुकाबले की पिच की भी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच कराची टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर मजेदार वाकया देखने को मिला।

पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान पिच की सतह पर कुछ दरार आ गए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ग्राउंड स्टाफ की भूमिका निभाते हैं हथौड़े की मरम्मत करने लगे। कमिंस कुछ ज्यादा ही पिच को हथौड़े से पीट रहे थे, जिसे देखकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर खुश नहीं दिखे और उन्होंने अंपायर से इसकी शिकायत की। कमिंस का ये वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखिए पैट कमिंस का यह वीडियो

दरअसल जब गेंदबाज गेंद फेंकने के बाद जिस एरिया में लैंड करते हैं वहां पर कुछ बड़ी दरार आ गई थी जिस वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदबाजी के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण से कमिंस उस सतह को ठीक करना चाह रहे थे।

बेहद रोमांचक हो चुका है कराची टेस्ट मैच

जहां तक मैच की बात है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 97 रन बनाकर घोषित की थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 408 रनोंं की बड़ी बढ़त मिली थी। जिस वजह से पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 506 रनोंं का लक्ष्य मिला। चौथी पारी में इतना बड़ा लक्ष्य को हासिल करना कभी भी आसान नहीं होता है लेकिन पाकिस्तानी टीम अभी भी इस मैच में बनी हुई है।

बता दें कि टेस्ट मैच में पांचवें दिन के खेल में इस वक्त पहले सत्र का खेल हो हो चुका है। हालांकि पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी 252 रन की जरुरत है। टीम के लिए बाबर आजम शकत बनाकर अभी भी क्रीज पर ठीके हुए हैं, वहीं दूसरे छोड़ पर फवाद आलम उनका साथ दे रहे हैं।

close whatsapp